Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के हुनान प्रांत में कई वाहनों की टक्कर  में 16 लोगों की मौत और 66 अन्य घायल

 

बीजिंग.

मध्य चीन के हुनान प्रांत में कई वाहनों की टक्कर  में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए. चीन की सरकारी मीडिया वेबसाइट CGTN ने बताया कि दुर्घटनाएं शनिवार शाम को हुईं जब हुनान प्रांत के चांग्शा शहर में जुचांग-ग्वांग्झू राजमार्ग पर 10 मिनट के भीतर कुल 49 वाहन आपस में टकरा गए. स्थानीय यातायात पुलिस विभाग के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए.

यह भी पढें   नेपाल मानव धर्म सेवा समिति के आयोजन में २९ लोगोंद्वारा रक्तदान

पुलिस के अनुसार सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने दुर्घटनाओं से निपटने के लिए एक कार्य दल को साइट पर भेजा है. आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय सरकारों का मार्गदर्शन करने के लिए आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय की एक टीम चांग्शा रवाना हो गई है. मंत्रालय के मुख्य अभियंता ली वानचुन के नेतृत्व वाली टीम में मुख्य रूप से चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं.

यह भी पढें   संसदीय विशेष समिति गठन के लिए प्रारम्भिक बातचीत शुरु

शनिवार शाम करीब 5 बजे चांग्शा के वांगचेंग जिले में ज़ुचांग-ग्वांगझू एक्सप्रेसवे पर पीछे से टक्कर हुई. मंत्रालय ने विशिष्ट संख्या का खुलासा किए बिना कहा कि इसमें कई वाहन शामिल थे और इसके परिणामस्वरूप भारी जनहानि हुई. वहीं आपातकालीन प्रबंधन मंत्री वांग जियांग्शी ने घायलों के इलाज और हताहतों की संख्या को कम करने के लिए सभी प्रयासों की मांग की. उन्होंने कारणों की पहचान करने और इसी तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खतरों की जांच करने के लिए गहन जांच करने को भी कहा है. मंत्रालय ने कहा कि बचाव अभियान के लिए 182 दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com