Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर सीएनआई एक्सपो मेला में लेटेस्ट कार से लेकर खिलौना तक उपलब्ध,

 

हिमालिनी प्रतिनिधी मोरंग नेपाल ! सीमावर्ती शहर बिराटनगर में 2 फरबरी से चल रहे सीएनआई कोशी एक्सपो महोत्सव 2023 में भीड़ भाड़ बढ़ रहा है। महोत्सव का समापन शनिवार को समारोह पूर्वक प्रदेश 1 का मुख्यमंत्री हिक्मत कार्की के हाथों होगा। आयोजक नेपाल उद्योग परिसंघ ( सीएनआई) का अध्यक्ष भीम घिमिरे ने बताया मेला में नित्य पच्चीस हजार से पैंतीस हजार लोग पहुच रहे है । एक्सपो मेला में नेपाल, भारत , बंदलादेश , पाकिस्तान का उद्योगिक उत्पादन तथा कृषि उत्पादन सामग्री सहित 370 स्टॉल पर लोग अपने जरूत के सामाग्री खरीद रहे है । महोत्सव का मुख्य प्रायोजक रम पम चाऊ चाऊ है । मेला में पार्किंग व चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है । मेला में राटेपिन झूला , टिक टाक झूला ,ड्रैगन रेल , कोलम्बस झूला ,ब्रेक डांस झूला ,रसियन झूला व सेल्फी बूथ , फ़ोटो खिंचने के लिए पार्क , बच्चे के लिए बिभन्न झूला , फूड काउंटर व अन्य व्यंजन काउंटर मेला लोगो को आकर्षित कर रहा है । दर्शक मेला देखने अपने परिवार बच्चे के साथ पहुच रहे है। कई लोगो ने बताया कि मेला में खाने पीने , घूमने व मनोरंजन का पूरा व्यवस्था है । पुस्तक , खिलौना स्टॉल पर भी भीड़ देखे जा रहे है । नेपाल के पहाड़ व तराई के परिकार व्यंजन सेलरोटी , सनपापरी ,बरमझिया का पेड़ा , पाँचथर का फलफूल से बने सामग्री का लोग खरीददारी कर रहे है ।
विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत और सबसे निचले स्थान केचना कवल का वर्चुवल दर्शन के अलावा प्रदेश एक के राजा विराट दरवार , कोशी टप्पू सहित बिभन्न चर्चित धर्मिक जगहों के बारे में लोगो को जानकारी उपलब्ध कराया गया है। एक्सपो के माध्यम से दर्शकों को प्रांत 1 की सभी चौदह जिला का भौगोलिक, जातीय और सांस्कृतिक विविधता से अवगत कराने का व्यवथा है । एक्सपो में पहाड़ों से लेकर तराई की भू-आकृतियों व नेपाल की भौगोलिक और सांस्कृतिक समृद्धि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया गया है । एक्सपो में दर्शकों को थारू और झंगड़ के पारंपरिक घरों जैसे ढांचो का अवलोकन कर फोटो खिंचवा रहे है । मेला में नित्य मनोरंजन हेतु नेपाल के प्रसिद्ध बैंड प्रस्तुति दे रहे है जिसमे नित्य हजारों का भीड़ देखते बनता है। मेला में लेटेस्ट कार से लेकर खिलौना तक उपलब्ध है । खासकर युवा , युवती का हजूम स्टेज प्रोग्राम का भरपूर लुफ्त उठा रहे है ।

यह भी पढें   अपनी कमियों को तलाशना एवं उनका समाधान स्वयं में खोजना ही आत्मविकास का प्रथम सोपान : बिमल सर्राफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com