गैस सिलिण्डर बिस्फोट होने से नेपाली कांग्रेस के नेता और उनकी माता घायल
काठमांडू, ४ फागुन –
गैस सिलिण्डर बिस्फोट होने से नेपाली कांग्रेस के नेता एवम् सांसद चन्द्र भण्डारी और उनकी ८६ वर्षीया माँ घायल हो गई हैं । काठमांडू के बुद्धनगर स्थित भण्डारी के निवास में बीती रात गैस सिलिण्डर विस्फोट हुआ था । भएको थियो ।
रात के खाना खाने के बाद जब चन्द्र भण्डारी और उनकी ८६ वर्षीया माँ सो रही थीं उसी समय सिलिण्डर विस्फोट हुआ । जिसमें भण्डारी और उनकी माँ के घायल होने की जानकारी उनके पारिवारीक स्रोत ने दी । दोनों घायलों का कीर्तिपुर स्थित अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ।
बीती रात ही भण्डारी से मिलने के लिए नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री विश्वप्रकाश शर्माल कीर्तिपुर स्थित अस्पताल पहुँचे । वहाँ पहुँचकर उन्होंने उनकी अवस्था गम्भीर है । सामाजिक सन्जाल में लिखा है ।
चन्द्र भण्डारी के शरीर का करीब २५ प्रतिशत और उनकी माँ का करीब ७० प्रतिशत भाग जल गया है ।


