Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्पोर्ट्स अवार्ड के लिए प्लाजा होटल ग्रुप ने सहप्रायोजन समझौते को निरन्तरता दी है

 

काठमांडू, १२ फागुन –

 

नेपाली खेलकूद क्षेत्र की प्रतिष्ठित अवार्ड ‘एनएसजेएफ–पल्सर स्पोर्ट्स अवार्ड २०७८’ के लिए आयोजक नेपाल खेलकुद पत्रकार मञ्च ने प्लाजा होटल ग्रुप के साथ सहप्रायोजन समझौते को निरन्तरता दी है ।
सहप्रायोजन के लिए वृहस्पतिवार मञ्च के कार्यवाहक अध्यक्ष निरञ्जन अधिकारी और प्लाजा होटल गु्रप के प्रबन्ध निर्देशक युवराज श्रेष्ठ के बीच सम्झौता पत्र में हस्ताक्षर हुआ है । १९औं संस्करण के पल्सर अवार्ड फागुन २३ गते को होने वाला है ।
समझौता में उल्लेख किया गया है कि सह–प्रायोजक बनने के एवज में प्लाजा होटल गु्रप ने अवार्ड कार्यक्रम में जो भी अतिथि आऐंगे उन्हें आवास सुविधा की व्यवस्था करेगी । इसके साथ ही मञ्च द्वारा किए गए आयोजन के कार्यक्रमों के लिए स्थान भी उपलब्ध करवाएगी ।
समझौता कार्यक्रम में गु्रप के प्रबन्ध निर्देशक श्रेष्ठ ने खेलकूद के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में अपनी संस्था द्वारा निरन्तर सहयात्री रहने पर खुशी व्यक्त की है । मञ्च के कार्यवाहक अध्यक्ष निरञ्जन अधिकारी ने प्लाजा होटल गु्रप के सहकार्य को निरन्तरता देने के लिए गु्रप के प्रवन्ध निर्देशक युवराज श्रेष्ठ को धन्यवाद दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com