राजदेवी मंदिर से मूर्ति सहित आभूषण चोरी

धनुषा । बीती रात धनुषा जिले के क्षीरेश्वरनाथ नगर पालिका 1 रामदैया के प्रसिद्ध राजदेवी मंदिर से चांदी की मूर्ति व आभूषण की चोरी हो गई है ।
मंदिर से राजदेवी माता की प्रतिमा के अलावा थाल, जवाहरात, मुकुट सहित चांदी का सारा सामान चोरी हो गया है।
पुजारी धीरज यादव ने बताया कि शनिवार की रात चोर मंदिर के पीछे से घुस कर और प्रतिमा व अन्य सामान चोरी कर के ले गए
चोरों ने मंदिर से जुड़े सीसीटीवी कैमरे की केबल भी काट दी है। किन्तु कैमरे में मंदिर से चोरी का वीडियो कैद हो गया है।
पुजारी के मुताबिक मूर्ति समेत सभी सामान करीब साढ़े तीन किलो चांदी के थे।

