मुस्ताङ में विश्वविद्यालय स्थापना करने की बातें भ्रमपूर्ण ः सरकार
काठमांडू, २१ फागुन –
मुस्ताङ के बारागुङ मुक्ति क्षेत्र गाँवपालिका में सरकार किसी अमुक देश के प्रस्ताव में, किसी और देश को लक्षित करके विश्वविद्यालय स्थापना करने की बात को लेकर नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने जो अपनी अभिव्यक्ति दी है उसपर सरकार ने आपत्ति जताई है । नेपाल सरकार की प्रवक्ता तथा सञ्चारमन्त्री रेखा शर्मा ने कहा विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर जो अभिव्यक्ति दी गई है वो पूर्णतः भ्रम है । उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस संबंधी सरकार ने किसी तरह का कोई निर्णय नहीं लिया है ।
इस सम्बन्ध में मुस्ताङ के बारागुङ मुक्तिक्षेत्र गाउँपालिका ने कॉलेज स्थापना के लिए सहयोग करने के लिए अनुरोध करते हुए भारतीय दूतावास में पत्र लिखी गई है । यह समाचार सार्वजनिक हुई है । इस समाचार का अध्ययन और आवश्यक छानबिन करके सत्य तथ्य सार्वजनिक करने की बात भी विज्ञप्ति में उल्लेख किया है । इस गाँवपालिका में नेकपा एमाले का ही नेतृत्व है । एमाले के रिङजीन नामगेल गुरुङ इस गाँवपालिका के अध्यक्ष हैं ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘प्रधानमन्त्री और नेपाल सरकार पर आक्षेप लगाना और तथ्यहीन रूप में इस विषय पर श्रृंखलाबद्ध रूप में सार्वजनिक होना दुःखद है । परराष्ट्र नीति पर आँच पहुँचाने जैसी अभिव्यक्ति का आना उपयुक्त नहीं है ।’


