Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरी कल्याण समाज बाँके द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

 

नेपालगन्ज/(बाँके)पवन जायसवाल । बाँके जिला के विभिन्न जगाह में रहते आ रहे कोरी स्वाजातीय बन्धुओं को एक आपस में भेंटघाट करने के लिये, सद्भाव की होली में कोरी कल्याण समाज जिला कार्य समिति बाँके ने होली मिलन कार्यक्रम की आयोजन फाल्गुन २० गते शनिवार को किया ।

वह होली मिलन कार्यक्रम कोरी कल्याण समाज जिला कार्य समिति बाँकेद्वारा नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१३ लालापुर्वा में समाज के अध्यक्ष तथा  उद्योपति रामशंकर माधवदास के अध्यक्षता में सम्पन्न होली मिलन कार्यक्रम में कोरी स्वाजातीय बन्धुओं ने अबीर अगाकर शुभकामना आदान प्रदान किया और एक आपस में गले से गले मिलकर होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया ।

यह भी पढें   नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की मांग: सरकार शुरू करे ‘बेटी बचाओ राष्ट्रीय जनजागरण अभियान’

समाज के सचिव मिश्रीलाल कोरीद्वारा सञ्चालित होली मिलन कार्यक्रम में बाँके जिला के मोहनपुर, पिपरहवा, गोसाईगावँ, बाँकीगावँ, उदयपुर, बिर्ता, पुरैना, सुर्जीगावँ, बाबुगावँ, बालेगाजँ, गोनहना, गिजरा लगायत जगाह से ५० से अधिक  कोरी स्वाजातीय बन्धुओं की सहभागिता रही थी समाज के उपाध्यक्ष जे.पी.कौलिक ने बताया ।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com