अपनी ही पार्टी कार्यकर्ता द्वारा ओली को जबाब
काठमांडू, २१ फागुन
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को उनके ही पार्टी के कार्यकर्ता तथा गण्डकी प्रदेशसभा के पूर्व सदस्य ईन्द्रधारा विष्ट ने बौद्ध विश्वविद्यालय के बारे में जबाव दिया है ।
विष्ट ने एमाले अध्यक्ष ओली से मुस्ताङ में बौद्ध विश्वविद्यालय बनाने के विषय में दिए अभिव्यक्ति के प्रति असन्तुष्टी जताई है । उन्होंने अध्यक्ष ओली के बातों से असन्तुष्टि जताते हुए कहा कि –‘मुस्ताङ में विश्वविद्यालय आवश्यक छ । वहाँ विश्वविद्यालय बनने से चीन बिरुद्ध गद्दारी नहीं होगी । ।’ इससे पहले एमाले अध्यक्ष ओली ने मुस्ताङ में बनने जा रहे विश्वविद्यालय को लेकर कहा कि प्रचण्ड चीन बिरुद्ध गद्दारी कर रहे हैं । उन्होंने अभिव्यक्ति दी है कि मुस्ताङ में बौद्ध विश्वविद्यालय आवश्यक नहीं है ।
इसी विषय को लेकर सामाजिक सञ्जाल फेसवुक में विष्ट ने ओली को संबोधन करते हुए लिखा है कि ‘मेरा अनुरोध अध्यक्ष कमरेड के साथ सभी में, ये हमारे मुस्ताङ की आवश्यकता को इतिहास ने सजाया है । हम सभी को जरुरत है इस परियोजना की । उन्होंने इस परियोजना को सफल बनाने के लिए मुस्ताङबासी लगे हुए हैं । उन्होंने ओली से भी सहयोग करने का आग्रह किया है । आगे उन्हो.ने लिखा है कि संभव हो तो सहयोग करें । बाधक नहीं बने, नाहि इस विषय को राजनीतिक विषय बनाएं ।
अगर यही ताल रहा तो भविष्य में पार्टी पर भी इसका असर दिखेगा ।


