जसपा ने की ८० नेताओं के ऊपर कारवाही के लिए सिफारिश
काठमांडू, ६ मार्च । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने ८० नेताओं के ऊपर कारवाही के लिए सिफारिश की है । मार्गशीर्ष महिना में सम्पन्न संघीय तथा प्रादेशिक चुनाव में अन्तरघात करनेवाले नेताओं को पहचान कर कारवाही के लिए सिफारिश हुई है । पार्टी कार्यकारी सदस्य शिवलाल थापा के संयोजकत्व में गठित कार्यदल ने अन्तरघात करनेवाले ८० नेताओं को नाम पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव समक्ष पेश किया है और उनके ऊपर कारवाही मांग की गई है ।
कार्यदल की ओर से १४ जिलों में अन्तरर्घात संबंधी विषय को लेकर छानबीन की थी । छानबिन के दौरान १५२ आरोपी के साथ बयान ली गई थी । अन्ततः ८० व्यक्तियों का नाम फाइनल हुआ है, जिन्होंने पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार को हराने के लिए भूमिका निर्वाह किया था ।

