Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्ताङ में बौद्ध विश्वविद्यालय खोलने के लिए भारत को स्वीकृति नहीं दी गई है – प्रधानमंत्री प्रचण्ड

 

 

काठमांडू, २३ फागुन–

 

 

 

 

 

 

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि – मुस्ताङ में बौद्ध विश्वविद्यालय खोलने के लिए भारत को स्वीकृति नहीं दी गई है ।
हाल ही में एमाले अध्यक्ष केपी ओली ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि – मुस्ताङ में भारत को बौद्ध विश्वविद्यालय खोलने की स्वीकृति देकर सरकार चीन से गद्दारी कर रही है ।
मंगलवार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में प्रचण्ड ने ओली का नाम तो नहीं लिया लेकिन मुस्ताङ के विषय में हो रही चर्चा के बारे में जरुर बातें की । उन्होंने कहा कि – वहाँ स्थानीय तह ने विश्वविद्यालय नहीं वरन कॉलेज खोलने के लिए बहुत पहले ही बात चलाई थी । जिसकी जानकारी थी लेकिन आगे उन्होंने यह भी कहा कि ‘नेपाल सरकार ने कहीं किसी तरह की स्वीकृति नहीं दी है ।’
मुस्ताङ में अमूल्य खनिज पदार्थ को ठीक ढंग से उपयोग कर सकते हैं । इससे देश की आर्थिक स्थिति में अमूल्य परिवर्तन लाया जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com