Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुझ पर ही नहीं वरन पूरे माओवादी आन्दोलन पर ही प्रहार किया जा रहा है – प्रधानमन्त्री प्रचण्ड

 

काठमांडू, २३ फागुन –

 

 

नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष एवम प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने सर्वोच्च अदालत में मुद्दा दायर किया गया है । मुद्दा करने को लेकर ही प्रधानमंत्री ने कहा कि ये प्रहार केवल मुझपर नहीं वरन पूरे माओवादी आन्दोलन पर ही प्रहार किया जा रहा है । माओवादी धारा के ८ दलों की बैठक में प्रचण्ड ने बताया कि सङ्क्रमण कालीन मुद्दा को साझा एजेन्डा बनाया जाना चाहिए ।
नेकपा बहुमत के प्रवक्ता हेमन्त प्रकाश ओली ने जानकारी दी कि माओवादी धारा के सभी नेताओं ने सङ्क्रमणकालीन मुद्दा को साझा एजेन्डा बनाकर जाने का निर्णय लिया है । ‘आठ पार्टियों में बातचीत हुई । सङ्क्रमण कालीन मुद्दाओं पर साझा विषय बनाकर जाने के विषय में समझदारी हुई है । सभी को जोड़कर सङ्क्रमण कालीन न्याय के काम जल्द से जल्द तय करेगी । उन्होंने कहा कि ‘सङ्क्रमणकालीन न्याय के विरुद्ध जाने के विषय में खिलाफ जाना सहन नहीं होगा । इसके विरुद्ध एक जुट होकर हम प्रतिवाद करेंगे ।
प्रचंण्ड ने कहा कि अभी माओवादी धाराओं को एक करने के लिए कोई शर्त नहीं है । हाँ अभी ही एकता करके जाने के विषय में बात नहीं करते । सयुक्त मोर्चा कार्यगत एकता करके एकजुट होकर जाना चाहिए । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा कि सङ्क्रमणकालीन न्याय को तत्काल तय करके आगे बढ़ने के लिए सभी सहयोग करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *