सभामुख घिमिरे जा रहे हैं बहराइन

काठमांडू, ८ मार्च । सभामुख देवराज घिमिरे फागुन २६ गते बहराइन की ओर जा रहे हैं । फागुन २७ से चैत्र २ गते तक आयोजन होनेवाला अन्तर व्यवस्थापिका संघ की १४६वें बैठक में सहभागिता के लिए सभामुख घिमिरे बहराइन जा रहे हैं । नेपाल उक्त संघ की सदस्य राष्ट्र है । घिमिरे नेपाल की ओर से बैठक को सम्बोधन करेंगे ।
संघीय संसद् सचिवालय के अनुसार सभामुख घिमिरे ९ सदस्यीय प्रतिनिधित्व मण्डल को नेतृत्व कर बहराइन जाएगें । प्रतिनिधिमण्डल में नेपाली कांग्रेस के प्रमुख सचेतक रमेश लेखक, नेकपा एमाले की ओर से राष्ट्रीयसभा सदस्य इन्दू कडरिया, नेकपा माओवादी केन्द्र के प्रमुख सचेतक हितराज पाण्डे, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार, संसद् सचिवालय के महासचिव डा. भरतराज गौतम, प्रतिनिधिसभा के सचिव गोपाल योगी हैं ।

