राष्ट्रपति निर्वाचन में दोनों उम्मीदवारों में से किसी के पक्ष में मतदान नहीं करेंगे –राजेन्द्र लिङ्देन
काठमांडू, २५ फागुन –
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने कहा है कि –राष्ट्रपति के उम्मीदवार रामचन्द्र पौडेल और सुवासचन्द्र नेम्वाङ दोनों में से किसी के भी पक्ष में मतदान नहीं करेंगे । लिङ्देन का मानना है कि दोनों में से किसी में भी अभिभावकीय भूमिका में निष्पक्ष होने की सम्भावना नहीं दिख रही हैं इसलिए उन्होंने मतदान नहीं करने का निर्णय किया है ।
बुधवार पार्टी के केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति की बैठक में ही यह निर्णय लिया गया कि वृहस्पतिवार को होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान नहीं करेंगे । बैठक के बाद ही पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष लिङ्देन ने बताया कि –संविधान में राष्ट्रपति को अभिभावकीय और निष्पक्ष संस्था के रुप में परिकल्पना की गई है लेकिन अभी के दोनों ही उम्मीदवार सक्रिय राजनीति से आए हुए हैं इसलिए उनसे निष्पक्षता की आशा नहीं कर सकता हूँ ।
‘दोनों उम्मीदवार सक्रिय राजनीति में रहे हैं और गत निर्वाचन में एक एक पार्टी से प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित हुए हैं इसलिए मुझे लगता है कि दोनों ही अभिभावकीय भूमिका और निष्पक्षता की परिकल्पना जो की गई है उसके लिए स्क्षम नहीं हैं । इस कारण निर्वाचन में तटस्थ रहेंगे ।
लिंगडेन ने कहा कि पिछले दोनों राष्ट्रपति दल निरपेक्ष नहीं रह पाए, बहुत विवाद में भी रहे । और वर्तमान में दोनों उम्मीदवारों में इसकी संभावना है । ’अभी के उम्मीदवार भी उन्हीं बातों को निरंतरता देंगे । फिर संस्था निष्पक्ष नहीं होने की सम्भावना को देखते हुए मतदान नहीं करने का अन्होंने निर्णय किया है ।


