Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज चुनें जाऐंगे नेपाल के नए राष्ट्रपति

 

काठमांडू। २५ फागुन

 

 

 

 

संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति के लिए आज निर्वाचन होने जा रहा है । संविधानसभा से २४० वर्ष के लम्बे राजतन्त्र को हमेशा के लिए २०६५ जेठ १५ गते खत्म कर दिया गया । और आज तीसरे राष्ट्रपति के लिए निर्वाचन होने वाली है । संघीय संसद् भवन नया बानेश्वर में आज सुबह १० बजे से लेकर दोपहर ३ बजे तक होने वाले निर्वाचन से देश को आगामी पाँच वर्ष के लिए नए राष्ट्रपति मिलेंगे ।
नये राष्ट्रपति के लिए आठ दलीय गठबन्धन से नेपाली कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल और एमाले से उपाध्यक्ष सुवासचन्द्र नेम्वाङ उम्मीदवार हैं ।संघीय संसद् और प्रदेशसभा सदस्यों की अलग अलग मतभार से राष्ट्रपति निर्वाचित होने की व्यवस्था है । संघीय संसद् के ३३४ सदस्य मध्ये राष्ट्रपति निर्वाचन में ३३१ और प्रदेशसभा के ५५० सांसद करके ८८१ लोग मतदाता हैं ।
वर्तमान राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी का कार्यकाल फागुन २८ गते खत्म होने जा रहा है । आज की समय सीमा तय की गई थी राष्ट्रपति निर्वाचन की । संघीय संसद् के सदस्य का मतभार ७९ और प्रदेशसभा सदस्य के मतभार ४८ है । राष्ट्रपति में निर्वाचित होने के लिए कुल मतभार का ५१ प्रतिशत लाना संवैधानिक व्यवस्था है । दोनों में से कोई उम्मीदवार यदि आवश्यक मतभार पूरा नहीं कर सकें तो पुनः मतदान करने की संवैधानिक व्यवस्था है । जिसके अनुसार राष्ट्रपति में निर्वाचित होने के लिए २६ हजार २७५ मतभार लाना ही पड़ेगा । फागुन १२ गते बने नये गठबन्धन के समर्थन सहित पौडेल ने उम्मीदवारी दर्ता कराई है ।
पौडेल के साथ चुनावी प्रतिस्पर्धा में खड़े नेम्वाङ के पक्ष में अभी तक उनके साथ उनका दल एमाले बाहेक और का साथ नहीं है । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) नेम्वाङ के पक्ष में जाने का विश्लेषण किया था । संघीय संसद्मा १४ और प्रदेशसभा में २८ सांसद रहे राप्रपा कार्यसम्पादन समिति की बुधबार हुई बैठक में राष्ट्रपति निर्वाचन में सहभागी नहीं होने का निर्णय किया है ।
निर्वाचन में संघीय संसद् और प्रदेशसभा सदस्य के लिए अलग अलग मतदान केन्द्र निर्धारण किया गया है । आज शाम तक राष्ट्रपति निर्वाचन का परिणाम भी आ जाएगा । फागुन १३ गते राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवारी दर्ता हुइ थी ।
इससे पहले २०६५ साउन ६ गते पहले राष्ट्रपति के रूप में रामवरण यादव निर्वाचित हुए थे । उसके बाद २०७२ असोज में संविधानसभा से नया संविधान जारी होने के बाद दूसरे राष्ट्रपति के रूप में विद्या भण्डारी कात्तिक १२ गते शीतल निवास प्रवेश किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com