प्रधानमंत्री के विरुद्ध डाले गए रिट पर प्रारम्भिक बहस समाप्त
काठमांडू, २६ फागुन
नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल के विरुद्ध डाले गए रिट में प्रारम्भिक बहस खत्म हुआ है ।
शुक्रवार सर्वोच्च के न्यायाधीश ईश्वर प्रसाद खतिवडा के एकल इजलास में बहस हुआ । डाले गए रिट निवेदक के की ओर से अधिवक्ता डा. सुरेन्द्र भण्डारी, बालकृष्ण न्यौपाने, दिनेश त्रिपाठी, शिवकुमार यादव, ज्ञानेन्द्र आरण, मणिराम उपाध्याय, अनन्तराज लुइटेल, ध्रुवलाल श्रेष्ठ ने बहस किया ।
बहस के क्रम में उन लोगों का कहना था कि दाहाल ने स्वयं स्वीकार करते हुए कहा था कि मैं पाँच हजार लोगों की मृत्यु की जिम्मेदारी लेता हूँ । यदि उन्होंने जिम्मा लिया है कि तो उन्हें पकड़ कर अनुसन्धान किया जाए । प्रारम्भिक बहस के बाद न्यायाधीश खतिवडा के इजलास से आज ही आवश्यक आदेश देने की तैयारी भी की जा रही है ।


