Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृष्णनगर में यातायात व्यवस्थापन का बुरा हाल,यात्रियों की सांसत

 

* कृष्णनगर नपा, प्रहरी, ट्रैफिक प्रहरी उदासीन, टेम्पो चालको पर शोषण का आरोप

* भंसार(बॉर्डर) क्षेत्र को टेम्पो स्टैंड सा बना देने,उनके हाइवे पर चलने से टकराहट की स्थिति

भंसार क्षेत्र में सवारी उठाने आयी बसें

*कपिलवस्तु (लुम्बिनी प्रदेश)।* कपिलवस्तु जिले के सीमावर्ती इप्रका कृष्णनगर अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस एवं कृष्णनगर प्रहरी के उदासीनता के कारण यातायात व्यवस्थापन बदतर स्थिति में है, जिससे यात्रियों को भारी दुश्वारियों से जूझना एवं शोषण का सामना करना पड़ रहा है।दूसरी तरफ बस तथा टेम्पो व्यवसायियों के मध्य टकराहट की स्थिति बन गयी है।
कपिलवस्तु के कृष्णनगर में ई-रिक्शा व टेम्पो चालकों की मनमानी से क्षेत्रीय यात्रियों की सांसत हो रही है,जिस पर न नगरपालिका, न प्रहरी और न ही ट्रैफिक पुलिस गंभीरतापूर्ण कदम उठा रही है। बताते हैं कि ई-रिक्शा व टेम्पो चालक ठीक बॉर्डर पर भंसार क्षेत्र के निकट अपने वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ा-उतार रहे हैं। भंसार के निकट टेम्पो आदि खड़ा होने से जहां सड़क जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाया करती है,वहीं यात्रियों/राहगीरों आदि के आने जाने में भारी असुविधा हो रही है। टेम्पो चालक बेसिर-पैर के मनमानी किराया भी वसूल रहे है। बॉर्डर से नए बसपार्क (जो एक किमी. भी नही है) का 20 ₹ भारू वसूल रहे हैं। इसी प्रकार बहादुरगंज,चंदरौटा आदि का भी ऊटपटांग भाड़ा वसूले जाने की चर्चा आम है।
बताया जा रहा है कि नियम अनुसार ई-रिक्शा व टेम्पो हाइवे पर चलने का नियम नही है,वो उप व सहायक मार्ग पर ही यात्री ढ़ो सकते हैं।उधर बस व्यवसायी पैसेंजर न पाने से परेशान हैं और वो भी आज से बस पार्क की बजाय भंसार क्षेत्र में आ धमके और वहीं से यात्रियों को बैठाने लगे। दिन भर बस संचालक भंसार के इर्द-गिर्द मंडराते रहे और बसों से यात्रियों को ढोते रहे। बस व्यवसायियों तथा टेम्पो चालको के मध्य टकराहट की स्थिति बनी रही। ऐसी स्थिति के बावजूद मौके पर पुलिस या ट्रैफिक पुलिस आदि नही पहुँची।हालांकि पुराने बसपार्क व बॉर्डर (भंसार) से बसें चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत हुई लेकिन टेम्पो चालक आक्रोशित व क्षुब्ध दिखे। क्षेत्रीय लोगों ने कृष्णनगर कस्बे में यातायात व्यवस्थापन दुरुस्त किये जाने की मांग जिला प्रशासन, कृष्णनगर नपा एवं ट्रैफिक पुलिस से किया है।

यह भी पढें   राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) का पहले महाधिवेशन का भव्य शुभारंभ, वर्षा के बीच छाता लेकर पहुंचे रवि और बालेन

फ़ोटो
भंसार क्षेत्र में सवारी उठाने आयी बसें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *