प्रधानमंत्री दाहाल को ‘कारण बताओं’ का आदेश
काठमांडू, २७ फागुन –
सर्वोच्च अदालत ने प्रधानमंत्री तथा नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल के विरुद्ध डाले गए रिट में ‘कारण बताओ’ आदेश जारी किया है । न्यायाधीश ईश्वर खतिवडा के एकल इजलास ने शुक्रवार को १५ दिन के भीतर प्रधानमंत्री स्वयं उपस्थित हो या फिर अपने किसी प्रतिनिधि के द्वारा लिखित जवाब देने के लिए विपक्षी के नाम में आदेश दिया है ।
विषय के महत्व, गम्भीरता और संवेदनशीलता के आधार पर रिट को अग्राधिकार में रखकर भी जो मांग की गई थी उस अनुसार अन्तरिम आदेश नहीं हुआ है । रिट निवेदक ने दाहाल को पकड़ कर कानूनी प्रक्रिया में लाने का आदेश जारी करने की मांग की है ।


