प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के आश्वासन के बाद बैंक तथा वित्तीय संस्था विरुद्ध आन्दोलन वापस लिया गया
काठमांडू, १ चैत –
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के आश्वासन देने के बाद बैंक तथा वित्तीय संस्था विरुद्ध आन्दोलन को वापस ले लिया गया है । मंगलवार की शाम को प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और उद्योगी व्यवसायियों के बीच हुई बातचीत तथा आश्वासन के बाद आन्दोलन वापस लेने की बात की जानकारी नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के उपाध्यक्ष दिनेश श्रेष्ठ ने दी ।
बातचीत के ही क्रम में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा कि –उद्योगी व्यवसायी की समस्या समाधान करने के लिए सरकार तैयार है ।
पिछले कुछ समय से देशभर में करीब ६० से भी ज्यादा संघसंस्था मिलकर बैंकविरुद्ध आन्दोलन कर रही थी । उक्त आन्दोलन का नेतृत्व महासंघ की ओर से श्रेष्ठ कर रहे थे । बैंकविरुद्ध के आन्दोलन के मुख्य मांग में ब्याजदर एकल अंक में लाने पर जोड़ दिया गया था ।


