रास्वपा द्वारा यादव को मत नहीं देने का निर्णय
काठमांडू, १ चैत –
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने उप–राष्ट्रपति निर्वाचन के निर्वाचन में सत्ता गठबन्धन के उम्मीदवार राससहायप्रसाद यादव को मत नहीं देने का निर्णय किया है । राष्ट्रपति में गठबन्धन के उम्मीदवार रामचन्द्र पौडेल को उन्होंने मत दिया है लेकिन उसी रास्वपा ने निर्णय किया है कि उनकी पार्टी उपराष्ट्रपति में यादव को मत नहीं देगी ।
रास्वपा के एक नेता के अनुसार, ‘हम उप–राष्ट्रपति पद के लिए पुरुष उम्मीदवार को मत नहीं देंगे । राष्ट्रपति पुरुष हो चुके हैं तो उपराष्ट्रपति महिला ही होनी चाहिए । ये हमारी मान्यता है ।’
रास्वपा ने उप–राष्ट्रपति में महिला उम्मीदवार एमाले की अष्टलक्ष्मी शाक्य तथा जनमत पार्टी की ममता झा दोनों में से किसे मत देगी इसका खुलासा नहीं किया है । रास्वपा के नेता का कहना कि –एमाले उम्मीदवार शाक्य को मत देने की सम्भावना ज्यादा हो सकती है ।
जसपा के उम्मीदवार यादव को कांग्रेस, माओवादी और एकीकृत का भी समर्थन है । गठबन्धन सम्बद्ध लोसपा और नाउपा भी जनमत की उम्मीदवार झा को समर्थन करने की अवस्था है । वैसे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है ।


