Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में साहू समाज व्दारा शुभकामना आदान प्रदान

 

58 65 111नेपालगन्ज ,(बाँके) पवन जायसवाल, २०७०चैत्र २९ गते
नेपालगन्ज में साहू समाज समिति बाँके ने फुल्टेक्रा स्थित अपने ही धर्मशाला में चैत्र २९ गते शनिवार को होली मिलन तथा स्वागत शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया ।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष हंशराम साहू के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रमुख आतिथि पशु क्वारेन्टाइन बाँके नेपालगन्ज के डा. रामलोचन साह ने कहा समाज एक बहुत बडा शक्ति है इस लिये एकता और एकीकृत होन पर ही शक्ति होगी, सकारात्मक सोंच से ही सफलता मिल सकती है इस लिये हर समय नकारात्मक बातों को सकारात्मक में रुपान्तरण करना एकदम आवशयक रहा है ।
शिक्षा सब ही सब से बडा धन है, इस लियें आप सभी अपने अपने बच्चोंंको जैसे भी हो शिक्षा दिजिए बताया । होली मिलन कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य समिति के सह सचिव नन्दलाल साहू न किया । समिति के वरिष्ठ सल्लाहकार हरि नारायण साहू, वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चूके, मेडईलाल साहू, महेन्द्र बहुमुखी क्याम्पस नेपालगन्ज के प्रोफेसर अमर नाथ साह, साहू समाज युवा समिति के अध्यक्ष रज्जीलाल साहू लगायत लोगों ने  शुभकामना  दिया था, यह धर्मशाला समिति के सचिव बाबुराम साहू के देन से ही बना है बताया ।
नेपालगन्ज के  पुराने डि.एस.पी. रोड के समाजसेवी तथा संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष चुन्नीलाल साहू ने इस समिति की स्थापना बि.सं. २०३८ साल में किया और नेपालगन्ज– ६ फुल्टेक्रा निवासी घुरे साहू ने धर्मशाला के लियें १ कट्टा १ धुर जगाह भी प्रदान किया था बि.सं. २०५७ साल में बा“के जिला प्रशासन कार्यालय नेपालगन्ज में दर्ता हुआ है, और अभी तक हमारी साहू समाज समिति के स्वजातीय बन्धू नेपालगन्ज के नगर क्षेत्र और गाबिस करके करीब ८ सौ के संख्या में रहे है समिति के वरिष्ठ सल्लाहकार हरि नारायण साहू ने बताया ।
कार्यक्रम में सहभागीयों को समिति के अध्यक्ष हंशराम साहू ने अबीर लगाकर शुभकामना आदान प्रदान किया था और कार्यक्रम की सञ्चालन तेली कल्याण समाज, नेपाल के केन्द्रीय सदस्य तथा समिति के सचिव बाबुराम साहू ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed