मोनी ‘वैदेही’ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से किया गौरवान्वित*

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जगत जननी माँ जानकी की प्राकट्यस्थली सीतामढ़ी की बेटी मोनी ‘वैदेही’ ने पर्यटन मंत्रालय, बिहार सरकार के सौजन्य से जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विक्रमशिला महोत्सव-2023 में 19 मार्च को अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने के साथ ही जिला प्रशासन, भागलपुर के सभी आला अधिकारियों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा व तालियों के साथ खूब सुर्खियाँ बटोरी। ‘राम जी से पूछे जनकपुर के नारी’ और ‘सिया जी बहिनिया हमार हो’ गीतों की शानदार प्रस्तुति के बाद श्री मधुकान्त जी, अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगाँव द्वारा प्रतीक चिह्न देकर मोनी ‘वैदेही’ को सम्मानित किया गया। मोनी ‘वैदेही’ सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया प्रखण्ड स्थित बेल गाँव की निवासी है।

