Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम – हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना

 

आज का मौसम ः हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना
काठमांडू, ६ चैत – मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि वागमती, गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने सहित वर्षा होगी ।
आज दिन में देश भर में सामान्य से लेकर पूर्ण बदली छाई रहेगी । वागमती, गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में तथा बांकी भू–भाग के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है ।
महाशाखा के अनुसार रात देशभर में आंशिक से सामान्य बदली रहेगी । देश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में तथा तराई के भू–भाग के कुछ स्थानों में मेघ गर्जनतथा बिजली चमकने सहित हल्की या मध्यम वर्षा की सम्भावना होने की जानकारी महाशाखा ने दी है ।
वागमती, गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में तथा बांकी भू–भाग के भी कुछ स्थानों में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने सहित हल्की या मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है । तेज हवा बहने की भी संभावना है इसलिए महाशाखा ने सतर्कता अपनाने का अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *