एम्बाप्पे ने दिलाई फ्रांस को शानदार जीत
किलियान एम्बाप्पे ने फ्रान्स के कप्तान के रुप में सुखद शुरुआत की है । शुक्रबार की रात हुए युरो २०२४ के खेल के लिए चयन होने वाले खेल में एम्बाप्पे द्वारा किए गए दो गोल की मदद से फ्रान्स ने नीदरलैंड को ४–० से हरा दिया है । एन्टोनी ग्रिजमान ने खेल के दूसरे ही मीनट में फ्रान्स को अग्रता दिला दिया था । छ मीनेट के बाद डिफेन्डर डायोट उपामेकानो ने टोली की अग्रता को कायम रखा और २१ वें मीनेट में एम्बाप्पे ने फ्रान्स के लिए व्यक्तिगत ३७ वें गोल करते हुए अग्रता को और बढ़ा दिया । दूसरे हाफ में एम्बाप्पे ने एक और गोल दागा और जीत सुनिश्चित की । खेल के अंत में नीदरलैण्ड के मेम्फिस डिपाय ने पेनाल्टी से शान्तवना गोल करने का भी अवसर गुमा दिया था । एम्बाप्पे को कप्तान बनाए जाने पर कोमा ग्रिजमान असन्तुष्ट थे ये रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई थी । उसके बाबजूद भी शुक्रबार के खेल में दोनों के बीच किसी तरह की कोई टकराब नहीं देखी गई । ग्रिजमान ने एम्बाप्पे के ही पास में पहला गोल किया था ।


