Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

 नवरात्रा : रूपा झा

 

नवरात्रा चारो ओर धुप -गुगुल से

महक उठा है कण -कण सारा

घर -मंदिर सब सजे हुए है

मनमोहक है ये दृश्य -नजारा

शुरू हो गई है चैत्र नवरात्रा

माता शेरोवाली की

आदि शक्ति माता दुर्गा की

नौ रूपो का होता पूजन

हर एक अवतार की मैया

भक्त तुम्हारे करते गुणगान

शुरू हो गई चैत्र नवरात्रा

माता शेरोवाली की

प्रथम अवतार मां शैलपुत्री है

घटस्थापना दिन होता है पूजन

जन्म ली थी कन्या रूप में

गोद पर्वत राज हिमालय की

शुरू हो गई चैत्र नवरात्रा

माता शेरोवाली की

द्वितीय अवतार मां ब्रह्मचारिणी

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय में पेन्सन अधिकार का प्रश्नः इतिहास, अन्याय तथा उत्तरदायित्व

दूजा स्वरूप कहलाती है

शिव को पाने की चाहत में

ब्रह्मचारिणी का रूप सजाई थी

घोर तपस्या कठिन साधना

तपसी रूप माता ने की

शुरू हो गई चैत्र नवरात्रा

माता शेरोवाली की

घंटे की आकार का चंद्रमा

शोभे जिनके लिलाट पर

होती जिनकी पूजा अर्चना

नवरात्रा के तीसरे दिन

कहलाती है वही चंद्रघंटा

शुरू हो गई चैत्र नवरात्रा

माता शेरोवाली की

सारी सृष्टि की जननी मां

तुम कुष्मांडा कहलाती है

पूरे ब्रह्मांड को रचनेवाली

चतुर्थी के दिन पूजी जाती है

शुरू हो गई चैत्र नवरात्रा

माता शेरोवाली की

सर्व दुख हरनेवाली

भक्तो की तू भर्ती है झोली

यह भी पढें   दलित पत्रकार संघ के आयोजन में पालिका उपाध्यक्ष सहित २१ लोगों ने किया  रक्तदान

सुख प्रदान करनेवाली मां

तुम स्कंदमाता कहलाती है

नवरात्रा के पांचवे दिन मां

तेरी पूजा की जाती है

शुरू हो गई चैत्र नवरात्रा

माता शेरोवाली की

छठा रूप देवी कात्यायनी

सुता ऋषि कात्यायन की

नकारात्मकता को दूर भगा दे

कर दे सबकी नैया पार

विनती है मां बारंबार

शुरू हो गई चैत्र नवरात्रा

माता शेरोवाली की

अभय प्रदान करनेवाली मां

दुर्गा का है सातवा अवतार

हे कालरात्रि हे कल्याणी

महिमा तेरी अपरम्पार

शुरू हो गई है चैत्र नवरात्रा

माता शेरोवाली की

पवित्र तिथि दुर्गाष्टमी की

होती है अर्चना महागौरी की

यह भी पढें   प्रधानमंत्री को सदन में आकर जवाब देने की मांग जायज है – सभामुख डी पी अर्याल

शिव के वर से मिला आपको

गौर वर्ण का अनुपम उपहार

परमानंद देनेवाली मां

भक्तो को मोक्ष दिलाती है

हे जननी तुम महागौरी कहलाती है

दुर्गा का है आठवां अवतार

शुरू हो गई चैत्र नवरात्रा

माता शेरोवाली की

सकल मनोरथ सिद्ध करे जो

सिद्धिदात्री कहलाती है

महानवमी के शुभ दिन में

मां सिद्धिदात्री पूजी जाती है

तेरी आराधना से हे मैया

सबका होता बेड़ा पार

कृपादृष्टि बनाए रखना

भक्त खड़ा तेरे दरबार

शुरू हो गई है नवरात्रा

माता शेरोवाली की????

रूपा झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *