Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मीटर ब्याज पीडित से मिलने पहुँचे ज्ञानेन्द्र शाही के विरुद्ध मीटर ब्याज पीडितों की नाराबाजी

 

काठमांडू, १४ चैत –

मीटरब्याजी पीडितों ने आज सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरु किया है । पीडि़त आज सुबह से ही काठमांडू के टंगाल में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।
महोत्तरी से ११ दिन तक पैदल चलकर काठमांडू आए हुए पीडि़तों ने मीटरब्याज का सोमवार को खुले मञ्च के आगे प्रदर्शन किया था ।
सुबह से ही टंगाल में धर्ना में बैठे मीटर ब्याज पीडि़त भद्रकाली होते हुए माइतीघर मण्डला में पहुँचकर फिर धर्ना पर बैठे हैं । उनके पहुँचने के साथ ही ज्ञानेन्द्र शाही भी आन्दोलन में ऐक्यबद्धता जताने के लिए माइतीघर में पहुँच गए ।
मीटर ब्याज पीडितों ने एकबद्धता जताने के लिए माइतीघर पहुँचे राप्रपा के सांसद ज्ञानेन्द्र शाही के विरुद्ध नाराबाजी की है । ज्ञानेन्द्र शाही राजवादी और सामान्तवादी हैं । यह कहकर मिटर ब्याजी पीडितों ने उनके बिरुद्ध नाराबाजी की है ।
ज्ञानेन्द्र शाही ने कहा कि मैं तो जनप्रतिनिधि होने के नाते से नागरिकों की समस्या को समझने के लिए आया था । मिटर ब्याज पीडितों ने मेरी बातों को सुना ही नहीं और जोर जोर से नाराबाजी करने लगे । नाराबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें राजावादी और सामान्तवादी के समर्थन तथा एकबद्धता नहीं चाहिए ।

यह भी पढें   धनुषा में 4 करोड़ की लागत से विद्यालय भवन का शिलान्यास

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *