विश्व खेल दिवस पर जनकपुरधाम मे होगा मेयर कप

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । विश्व खेल दिवस के अवसर पर चैत 23गते से जनकपुरधाम के प्रस्तावित राम जानकी रंगशाला में जिला स्तरीय क्रिकेट मेयर कप आयोजित किया जाएगा। इस मेयर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मधेश प्रदेश के आठो जिला से एक टीम तथा कोशी प्रदेश, बागमती, नारायणी तथा लुम्बिनी प्रदेश से एक एक टीम भाग लेगी। उपयुक्त जानकारी जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने मंगलवार को पत्रकार सम्मेलन में जानकारी दी है। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के आयोजन तथा धनुषा जिला क्रिकेट संघ के संयोजनमें यह मेयर कप आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम विजेता को 2लाख 52की राशि के साथ शील्ड प्रदान किया जाएगा। वही द्वितीय पुरस्कार 1लाख 51हजार की राशि तथा शील्ड उप बिजेता को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह मैन ऑफ द मैच तथा मैच आफ द सीरीज तथा वेस्ट वॉलर तथा वेस्ट बैट्स मैन का भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस आयोजन के लिए जनकपुरधाम उप महानगर पालिका 15लाख का सहयोग करने की जानकारी दी है। इसी तरह एक संस्था द्वारा दस लाख राशि देने की घोषणा की हैं। कुल खर्च 35लाख खर्च होने का अनुमान है। मेयर मनोजकुमार साह ने कहा कि मोदी के जनकपुरधाम आगमन पर एक अरव भारतीय रूपये का उपयोग इसराम जानकी अन्तरराष्ट्रीय रंगशाला में सहयोग किया जाएगा। इसी तरह एक अरव मधेश प्रदेश सरकार भी देने की घोषणा की हैं। बांकी रकम संघीय सरकार देने के लिए दवाव बनाया जाएगा। भविष्य में यह विश्व का एक सर्वश्रेष्ठ रंगशाला होगा। इससे जनकपुरधाम का विश्व पटल पर नाम रहेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित अन्तरराष्ट्रीय राम जानकी रंगशाला बनाने के लिए दिनेश पूर्वे का योगदान को भूला नहीं जा सकता है।
पत्रकार सम्मेलन में जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्डाध्यक्ष मिथिलेश कुमार कर्ण, रामचन्द्र पंजियार, परमेश्वर साह, विमलेश सिंह, पुण्य प्रताप यादव, चन्देश्वर साह, जीत बहादुर राउत, धनुषा जिला क्रिकेट के अध्यक्ष शोभा कान्त पांडेय उर्फ गुड्डू, राष्ट्रीय क्रिकेट कोच नवीन सिंह, फुटवाल के प्रादेशिक कोच प्रकाश अर्याल, सरोज मिश्र सहित कई लोग मौजूद थे।

