Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में निकालागया सद्भावना रैली

 


जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । सोमवार को जनकपुरधाम में विशाल सद्भावना रैली निकाली गयी।जिसमें हिन्दू मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।जानकी मंदिर से निकलीं रैली नगर के बिभिन्न भाग से गुजरते हुए मस्जिद मार्ग से होते हुए जानकी मंदिर पहुंचीं।इस रैली को संबोधित करते हुए जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन बैष्णव ने कहा कि जनकपुरधाम में आज तक इस तरह का घटना नहीं हुयी है।दोनों समुदायों में हमेशा भाईचारा कायम था। लेकिन कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का काम किया है।वैसे लोगों को प्रशासन दण्डित करें चाहे जिस समुदाय से हो।इस अवसर पर असगर अली ने कहा कि जानकी मंदिर विश्व में प्रसिद्ध है।इस तरह की घटना से जनकपुरधाम के पर्यटकों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। विदेशी मीडिया माहौल खराब करने का काम किया है।मेयर मनोज कुमार साह ने दोनों समुदायों से आगामी दिनों में ऐसी घटनाएं नहीं घंटे। इसलिए पहल करना होंगा। सद्भावना रैली में जनकपुर वृहत विकास क्षेत्र परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, धनुषा के सीडीओ काशी नाथ दहाल सहित दोनों समुदायों के लोग शामिल थे। यहां उल्लेखनीय है कि रामनवमी के शोभायात्रा जानकी मंदिर के पीछे जामा मस्जिद से गुजरने के समय दोनों समुदायों में सामान्य झड़प हुई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com