सुनसरी के वराह क्षेत्र चतरा में त्रिदिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव का भब्य आयोजन

हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल ।
नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत वराह क्षेत्र वार्ड 1 स्थित चतरा में हनुमान जयंती के मौके पर त्रिदिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव का भब्य आयोजन होने जा रहा है । चतरा के ब्रह्मतारक पीठ में आयोजित कार्यक्रम में दूर दराज शहरों से हनुमान भक्त श्रद्धालु पहुच रहे है । तीन दिवसीय कार्यक्रम में सुन्दर काण्ड , हनुमान चालीसा , हनुमान नाष्टक , बजरंग बाण पाठ , एक मुखे हनुमान कवच पाठ , संकटमोचन पाठ , हनुमानजी के दिब्य अभिषेक आदि कार्यक्रम है । आयोजक पीठ के अनुसार इस मौके पर हनुमानजी को 180 किलो का लड्डू का भोग अर्पण किया जाएगा । इसके अलावा नित्य महाआरती प्रार्थना व भंडारा का कार्यक्रम है । कार्यक्रम को भब्य और सभ्य बनाने के लिए पीठ के सैकड़ो साधक सक्रिय रूप से लगे हुए है । बाहर से पहुचने बाले साधु संत व अन्य श्रद्धालु का ठहरने का भी व्यवस्था किया गया है । अनन्तश्री विभूषित जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामकृष्णचर्या सिद्धबाबा स्वामी के शुभचिन्तक शिष्य भारत के विभिन्न महानगर के अलावा ईरान , ऑस्ट्रेलिया , अमेरिका , कनाडा से भी पहुच रहे है । उक्त जानकारी पीठ के साधक दीपा हरि ने दूरभाष पर देते हुए बताया कि कार्यक्रम का तैयारी पूरी कर ली गई है ।

