Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पदम बहादुर लिम्बू को शहीद घोषणा करने का सरकार द्वारा निर्णय

 

काठमांडू, २४ चैत –

सरकार ने कोशी नामाकरण के बिरोध में जो आन्दोलन हुआ था उस आंदोलन के क्रम में निधन हुए पदमबहादुर लिम्बू को शहीद की घोषणा करने का निर्णय किया है । सरकार की प्रवक्ता एवं सञ्चार तथा सूचना प्रविधिमन्त्री रेखा शर्मा ने जानकारी दी कि शुक्रवार सिंहदरबार स्थित प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रीपरिषद् के कार्यलय में हुई मन्त्रीपरिषद् की बैठक में यह निर्णय लिया गया है । शर्मा के अनुसार मृतक लिम्बू के परिवार को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने का भी निर्णय मन्त्रीपरिषद् ने की है । उन्होंने कहा कि ‘कोशी नामाकरण सन्दर्भ में कोशी प्रदेश में जो आन्दोलन हुआ था । उस अदोलन के क्रम में पदम बहादुर लिम्बूू का निधन हो गया था । उसके बाद आन्दोलनकारियों के साथ बातचीत से ही एक छानबिन समिति बनी थी । समिति बनने के बाद ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया तथा आन्दोलन के क्रम में निधन हुए पदमबहादुर लिम्बू को शहीद घोषणा करने तथा क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया । नामाकरण सम्बन्धी आन्दोलन को प्रदेश के साथ वार्ता करके आगे बढ़ने के लिए यहाँ से सहजीकरण करने की बात हुई है । प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि नामाकरण सम्बन्धी हो रहे आन्दोलन तथा बिरोध को प्रदेश के साथ वार्ता करके आगे बढ़ने के लिए केन्द्र सरकार से सहजीकरण करने का निर्णय भी किया गया है ।

यह भी पढें   महाधिवेशन को केवल नेतृत्व चयन करने के अवसर के रूप में नहीं लें – सभापति थापा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com