आम जनता पार्टी का धनुषा ज़िला सम्मेलन

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । आम जनता पार्टी के धनुषा ज़िला सम्मेलन जनकपुरधाम में शुरू किया गया है। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह, उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बद्री न्यूपाने,रीता साह, स्थायी कमिटी सदस्य पूर्व प्रदेश सांसद कुंदन कुशवाहा,संजय सिंह, बरिष्ठ अधिवक्ता किशोरी साह सहित पार्टी के केन्द्रीय सदस्य, ज़िला सदस्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लाल महासेठ कर रहे हैं।मंच संचालन श्री चन मुखिया कर रहे हैं।



