Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आम जनता पार्टी का ज़िला सम्मेलन संपन्न

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । आम जनता पार्टी का धनुषा ज़िला सम्मेलन शुक्रवार को जनकपुरधाम में श्री लाल महासेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस सम्मेलन में आजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह थे।इस अवसर पर पर अतिथि पद से बोलते हुए प्रभु साह ने कहा कि आम जनता पार्टी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्या के लिए लड़ना। उनके अधिकार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करना।आज ब35लाख नेपाली अरव देशों सहित मलेशिया में काम करता है। ऐसी नऔवत क्यों आयी। जबकि विश्व में नेपाल की मिट्टी उपजाऊ है।जल संसाधन की कमी नहीं है। लेकिन देश के भ्रष्ट व्यवस्था से कारण हम भारत से चावल, गेहूं मंगा रहे हैं।धान की टोकरी कहने बाला मधेश का चावल की उपज कम हो गया है।किसानको खाद,बीज नहीं मिल रहा है।आज किसान के पास जमीन भरपूर रहने के बाद भी उनके लड़के को शादी करने से लड़की बाले हिचक रहे हैं। वहीं सरकारी चपरासी को वहीं लड़की वाले पसंद करते हैं।अन्न दाता को कोई सम्मान नहीं है।आगे प्रभु साह ने कहा कि आजपा मधेश में शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार के लिए प्रत्यनशील है। उन्होंने कहा कि संविधान में नागरिकता सवाल को लेकर संविधान पारित होने केसमय मैंने हस्ताक्षर नहीं किए।
प्रभु साह ने कहा कि बारा के उप चुनाव में आजपा जीत रहीं हैं। कोई भ्रम में न रहे। सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बद्री न्यौपाने,रीता,उप महासचिव पूर्व बिधायक कुन्दन कुशवाहा केन्द्रीय सदस्य संजय साह, बरिष्ठ अधिवक्ता किशोरी साह,फूलगेन साह सहित कई नेताओं ने बिचारी रखें।मंच संचालन श्री चन मुखिया ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com