अमेरिका के केन्टकी में गोली चलने से पाँच लोगों की मृत्यु
काठमांडू, २८ चैत –

अमेरिका के केन्टकी शहर के एक बैंक में गोली चलने से पाँच लोगों की मृत्यु हुई है । गोली लगने से तीन प्रहरी सहित ९ लोग घायल हैं ।
ओल्ड नेशनल बैंक के २३ वर्षीय कर्मचारी ने बैंक के भीतर ही गोली चला दी थी । उसने इन्स्टाग्राम में आक्रमण का प्रत्यक्ष प्रसारण समेत किया था ।उसके द्वारा चलाए गए गोली से चार लोगों की मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई है । ये जानकारी बीबीसी से प्राप्त हुई है । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट करके घटना के प्रति दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि –बन्दुक की हिंसा से अमेरिका शोक में है ।

