कर्णाली प्रदेश सरकार द्वारा ६ दिन सार्वजनिक छुट्टी
काठमांडू, ५ चैत –

कर्णाली प्रदेश सरकार ने वि.सं २०८० के लिए ६ दिन सार्वजनिक छुट्टी देने की घोषणा की है । प्रदेश सरकार के २०७९ चैत २९ गते को मन्त्रिपरिषद् की बैठक के निर्णयअनुसार १० जिला में लागू होने वाली सार्वजनिक छुट्टी की सूचना की है । राजपत्र में प्रकाशित सूचना अनुसार असार १५ गते जुम्ला के अलावे नौ जिला और जुम्ला में चैत १२ गते राष्ट्रीय धान दिवस के अवसर में बिदा देने के लिए राजपत्र में सूचना दी है ।
आन्तरिक मामिला तथा कानून मंत्रालय के सचिव ध्रुव घिमिरे के अनुसार सावन १ गते सावने सङ्क्रान्ति तथा देउडा पर्व, भदौ ४ गते प्रदेश स्थापना तथा शहीद दिवस, चैते दशै और राम नवमी के दिन सरकार ने प्रदेश भर में छुटटी देने की सूचना प्रकाशित की है । इसी तरह असोज कृष्ण त्रयोदशी में जुम्ला जिला के प्रादेशिक और स्थानीय तह के कार्यालय के लिए चन्दननाथ मन्दिर के लिङ्गो को उठाने का जो मेला किया जाता है,उस मेला के अवसर में छुट्टी दी जाएगी ।

