आज से काठमांडू में ऊर्जा सम्मेलन
काठमांडू, ५ चैत –

आज से काठमांडू में ऊर्जा सम्मेलन होने जा रहा है । ‘हरित ऊर्जा का बजार विस्तारीकरण’ नारा के साथ आठवां उर्जा सम्मेलन किया जा रहा है । यह सम्मेलन आज और कल यानी दो दिन तक चलेगा । स्वतन्त्र ऊर्जा उत्पादकों की संस्था नेपाल ‘इपान’ द्वारा किए जा रहे इस आयोजन ऊर्जा सम्मेलन में भारत, बंगलादेश के साथ ही ३० से ज्यादा देश के प्रतिनिधि सहभागी होंगे । इस सम्मेलन में उर्जा क्षेत्र अनुसन्धानरत तथा कार्यरत लगभग ३ सौ से ज्यादा प्रतिनिधियों की सहभागिता रहने की आयोजक इपान ने जानकारी दी है ।

