Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बसुदेवपुर गाबिस की ३ टोल को खुला दिशामुक्त घोषित

 

11नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल, बैशाख २७ गते ।
बसुदेवपुर गाबिस के ३ टोल को खानेपानी सरसफाई तथा स्वच्छता समन्वय समिति बसुदेवपुर की आयोजना में और प्लान नेपाल बाँके के आर्थिक सहयोग में ३ टोल को बैशाख २७ गते शनिवार खुला दिशामुक्त घोषण किया गया ।
बसुदेवपुर गाबिस– ५ में रहा शान्तिनगर टोल, वार्ड नं. ६ में रहा  शान्तिनगर टोल और वार्ड नं. ६ में रहो प्रगतिनगर टोल को बसुदेवपुर गाबिस के समाजसेवी, बुद्धिजीवी, गाबिस के पदाधिकारी, स्थानीय राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, खानेपानी सरसफाई तथा स्वच्छता समन्वय समिति के पदाधिकारी, ३ सुधार समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षिका, प्लान नेपाल बा“के के पदाधिकारी, सर्वसाधरण लगायत १ सौ ५० अधिक लोगों की सहभागिता में  खुला दिशामुक्त घोषण किया गया है ।22
कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य बसुदेवपुर स्वास्थ्य चौकी ईन्चार्ज मोहन लक्ष्मी शाह ने किया था  ।
बसुदेवपुर गाबिस सचिव एवं अध्यक्ष शंकरलाल हरिजन, प्लान नेपाल बा“के सरसफाई संयोजक  केशव सुवेदी, एमाले प्रतिनिधि पूर्ण बहादुर राना, राप्रपा नेपाल के प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता, टोल सुधार समिति की अध्यक्ष पूनम भण्डारी, राधा गुरुङ  और प्रगतिनगर सुधार टोल समिति के अध्यक्ष देवराज बिसी, खानेपानी सरसफाई तथा स्वच्छता समन्वय समिति बसुदेवपुर के बफाती बेहना, भोजराज शर्मा और जिल्ला बिकास समिति के समाजिक परिचालक सन्तोष शुक्ला लगायत लोगों ने ३ टोल में जनचेतनामूलक रैली निकाला था और अपना– अपना विचार व्यक्त किया था ।
बसुदेवपुर गाबिस में खुला दिशामुक्त घोषण पहली बार किया गया आयोजक ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *