Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय योजना आयोग में तीन और सदस्य नियुक्त

 

काठमांडू, ९ वैशाख –


सरकार ने राष्ट्रीय योजना आयोग में तीन और सदस्यों को नियुक्त किया है । आर्थिक वर्ष २०८०÷८१ का बजट लाने की तैयारी कर रही सरकार ने अर्थशास्त्री डा. रमेशचन्द्र पौडेल, प्रा. डा. आरपी विछा तथा प्रभु बुढाथोकी को आयोग के सदस्य के रुप में नियुक्त किया है ।

नवनियुक्त डा. रमेशचन्द्र पौडेल त्रिवि के अर्थशास्त्र विभाग के सहप्राध्यापक हैं । उन्होंने आष्ट्रेलिया नेशनल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में विद्यावारिधि की है । आरपी विछा बहुत लम्बे समय से स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रियाशील हैं । पौडेल तथा विछा ने शुक्रवार को ही शपथ ग्रहण कर लिया है जबकि बुढाथोकी अभी काठमांडू से बाहर होने की वजह से शपथ ग्रहण नहीं कर पाए हैं । इससे पहले ही सरकार ने राष्ट्रीय आयोग के उपाध्यक्ष में अर्थशास्त्री डा. मिनबहादुर श्रेष्ठ को तथा सदस्यों के रुप में रामकुमार फुयाँल और डा. जयकान्त राउत को नियुक्त कर चुकी थी । इन तीन सदस्यों की नियुक्त होने के बाद राष्ट्रीय योजना आयोग ने पूर्णता प्राप्त कर ली है ।

यह भी पढें   बागमती प्रदेश प्रमुख दीपक प्रसाद देवकोटा ने मुख्यमंत्री नियुक्ति की प्रक्रिया बढ़ाई आगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com