ईद के अवसर पर कार्यवाहक राष्ट्रपति रामसहायप्रसाद यादव द्वारा शुभकामना संदेश
काठमांडू, ९ वैशाख –

कार्यवाहक राष्ट्रपति रामसहायप्रसाद यादव ने मुस्लिम समुदाय के इद (इदउल फित्र) पर्व के अवसर पर इस्लाम धर्मावलम्बियों के सुख, शान्ति, सुस्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है । ईद के अवसर पर आज शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि –मुस्लिम समुदाय के द्वारा मनाए जा रहे ईद पर्व नेपाली समाज और सांस्कृतिक विविधता को परिचायक के रूप में माना जाता रहा हैे ।
ईद को मुस्लिम समुदाय ने आपसी भेदभाव, राग और द्वेष को भूलकर आपस में खुशीयाली सद्भाव तथा शुभकामना आदानप्रदान करके हर्षोल्लास के साथ मनाते आए हैं । इन बातों को याद करना उन्हें अच्छा लगता है खासकर जब नमाज पढ़ने के बाद जब सभी एक दूसरे से गले मिलते हैं अपने से बड़ोंका आर्शीवाद लेते हैं । बड़ों का अपने छोटों के प्रति प्रेम भाव से देखना, आर्शीवाद देते हुए मिष्ठान्न एवं स्वादिष्ट परिकार खाना और खिलाना वाले सुन्दर इस पर्व में और भी बहुत सी खुबियां है जो हमें आकर्षित करती हैैं ।
आज के इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि –इस पर्व से मुस्लिम समुदाय की अपनी मौलिक संस्कृति और परम्परा के संरक्षण, सम्वर्द्धन और विकास के साथ ही राष्ट्रीय सद्भाव और एकता प्रवर्द्धन समेत में योगदान पहुँचेगा ऐसा मेरा विश्वास है ।

