एमाले के बिना विकास और समृद्धि सम्भव नहीं हैः महासचिव पोखरेल

काठमांडू, २२ अप्रील । नेकपा एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल ने कहा है कि एमाले के बिना देश में विकास और समृद्धि सम्भव नहीं है । नेपाल बुद्धिजीवि परिषद् द्वारा शुक्रबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका यह भी कहना है कि ४ साल के बाद होनेवाला चुनाव में नेकपा एमाले को एकल बहुमत प्राप्त पार्टी के रुप में स्थापित करना है, इसके लिए ही एमाले ने मिसन ग्रासरुट अभियान संचालन किया है ।
मिसन ग्रासरुट की सिकाई और अनुभव आदान–प्रदान कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए महासचिव पोखरेल ने कहा– “इस मिसन का उद्देश्य सिर्फ तत्कालीन परिणाम प्राप्त करना नहीं है । ४ साल के बाद एमाले को शक्तिशाली पार्टी के रुप में स्थापित कर देश में राजनीतिक स्थायित्व प्रदान करना है । एमाले नेतृत्व में एकल बहुमत का सरकार निर्माण कर विकास और समृद्धि हासिल करना है ।” कार्यकर्ताओं से उन्होंने आग्रह किया कि आगामी चुनाव में एमाले को ४० प्रतिशत जनमत दिलाने का उद्देश्य लेकर काम करना होगा ।
महासचिव पोखरेल ने कहा– “अगर हम लोग ४० प्रतिशत मत प्राप्त करते हैं तो प्रत्यक्ष की ओर ६० प्रतिशत और समानुपातिक की ओर ४५ प्रतिशत सिट प्राप्त हो सकता है ।’ उनका कहना है कि अगर एक पार्टी सदस्य ५ लोगों को एमाले को भोट देने के लिए कन्भिन्स करते हैं तो एमाले को सहज बहुमत प्राप्त हो सकता है । पोखरेल ने यह भी कहा कि युवा पुस्ताओं के बीच एमाले को स्थापित करने के लिए भी पार्टी की ओर से काम हो रहा है ।

