आज नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी की ७५वें स्थापना दिवस
काठमांडू, २२ अप्रील । आज वैशाख ९ गते नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना दिवस मनाया जा रहा है । कम्युनिष्ट विचारधारा से निकट राजनीतिक पार्टी और नेता–कार्यकर्ता देशभर विविध कार्यक्रम के साथ दिवस मनाने जा रहे हैं । विशेषतः नेकपा एमाले, नेकपा माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी जैसे राजनीतिक पार्टी अपनी–अपनी पार्टी कार्यलय तथा सार्वजनिक स्थलों में दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम करेंगे ।
वि.सं. २००६ साल वैशाख ९ गते अर्थात् आज के दिन ही पुष्पलाल श्रेष्ठ, निरंजन गोविन्द वैद्य, नारायणविलास जोशी, नरबहादुर कर्माचार्य और मोतिलाल श्रेष्ठ की पहल में भारतीय शहर कोलकत्ता में नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना हुई थी । उसी दिन का स्मरण करते हुए आज ७५वें स्थापना दिवस मनाया जा रहा है ।
तत्कालीन समय एक पार्टी के रुप में स्थापित ‘नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी’ आज दर्जन से अधिक समूह में विभाजित हो चुकी है । उसमें सबसे बड़ी पार्टी नेकपा एमाले है । एमाले की ओर से भी आज पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में च्यासल में विशेष कार्यक्रम आयोजित है । कार्यक्रम को पार्टी अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली सम्बोधन करेंगे ।

