Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संत निरंकारी मिशन धनुषा द्वारा वृहत रक्तदान कार्यक्रम आयोजित

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । संत निरंकारी मिशन धनुषा द्वारा जनकपुरधाम के जनक मंदिर के प्रांगण में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन धनुषा ज़िला विकास पदाधिकारी काशी नाथ दहाल ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।आपके दिये गये खून से किसी का ज़िन्दगी बच सकता है।आपके लिए गये खून से शरीर का कोई नुक्सान नहीं होता है।इससे उर्जा ही मिलता है। रक्तदान में 30महिला सहित 153लोगो ने रक्तदान किए।इसमें दो गुजरात के दो पूर्व सैनिक प्रवीण भाई तथा दिलीप भाई भी शामिल हैं।संत निरंकारी मिशन धनुषा के अध्यक्ष वेचू पासवान की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में रक्तदान संस्था के संस्थापक विशेश्वर यादव,सेवा दल इंचार्ज विनोद साह, राष्ट्रीय सभा के सदस्य तथा नेकपा समाजवादी के नेता रामावतार पासवान,राम चंद्र पंजियार सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी तबाही, कई प्रमुख सड़कें पूरी तरह बंद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com