दानवीर भामाशाह की जयंती मनीं

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । सोमवार को जनकपुरधाम के राम बहादुर धर्मशाला में दानवीर भामाशाह की जयंती नरेन्द्र मोदी मंच नेपाल के द्वारा मनायी गयी।इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि राम बहादुर साहथे। इस कार्यक्रम में हिन्दी भाषा अभियानी तथा लोसपा के बरिष्ठ नेता रमन पांडेय ने कहा कि भामा शाह अपनी संपूर्ण संपत्ति राणा प्रताप को दान दें दिए। अगर वे अपनी संपत्ति राणा प्रताप को नहीं देते तो महाराणा राणा प्रताप को अकबर की अधीनता स्वीकार करनीही पड़तीं।इसी लिए इसे दानवीर की संज्ञा दी गयी है।इसी तरह राम बहादुर साह ने भी दस करोड़ की संपत्ति धर्मशाला में दान दिए हैं। और वे भी अभी केभामाशाह हैं।
नेपाल के चर्चित स्वच्छता अभियंता तथा पर्यावरणविद् धीरेन्द्र साहने कहा कि भामा शाह ने अपनी संपत्ति दानकर राज्य को बचाया। इसलिए वे सच्चे राष्ट्रभक्त थे।उनके किए गये दानशीलता की चर्चा आज इतिहास केसुनहरे पन्नों मेंलिखे गये हैं।सत्य नारायण साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में राम बहादुर साह ट्रस्ट के अध्यक्ष राम किशोर साह, नेपाल ततमा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष दास, जसपा के नगर अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार,रुपेश कुमार मंडल,कुमोदसाह, किशोरी साह सहित कई लोगों ने भामा शाह के व्यक्तित्व तथा कीर्तित्व पर प्रकाश डालें।

