Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सोमवार को कलश यात्रा निकली

 


जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । जनकपुरधाम के बस पार्क में नव निर्मित महावीर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।गाजा
बाजा के साथ निकाली गयी इस कलश यात्रा में 1100महिलाओं ने भाग लिया। मंदिर से निकली कलश यात्रा जनकपुरधाम के विभिन्न मार्गों से होते हुए गंगा सरोवर पहुंचीं। वहां से जल भर कर महावीर मंदिर लाया गया।कलश यात्रा के साथ मां जानकी जनकपुरधाम वह व्यवसायी यातायात प्रा.के अध्यक्ष तथा महावीर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संयोजक मनोज कुमार चौधरी,जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव ,विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह ,कलश यात्रा के संयोजक फूल कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। शुक्रवार को चित्रकूट धाम के जगत गुरु राम भद्राचार्य जी महाराज द्वारा नव निर्मित महावीर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *