सिन्धुली में आग लगने से १ करोड़ १६ लाख की क्षति
काठमांडू,११ वैशाख –

सिन्धुली के कमलामाई नगरपालिका–२ स्थित चियाबारी में आग लग लगने से करीब १ करोड़ १६ लाख बराबर की क्षति हुई है । चियाबारी स्थित राजकुमार श्रेष्ठ के घर में सञ्चालित किराने की दुकान में आग लगी जहाँ से आग अन्य होटल तथा टहरा में फैल गई । जिससे बहुत ज्याद क्षति हुई है । यह जानकारी प्रहरी कार्यालय सिन्धुली ने दी है । स्थानीय राजकुमार श्रेष्ठ का घर, कौशल थापा द्वारा सञ्चालन किया गया होटल, योगबहादुर थापा द्वारा संचालन किया गया होटल तथा गंगाबहादुर थापा के होटल जल गया है ।

