बाजुरा में मध्यरात को दो बार भूकम्प आया
काठमांडू, १५ वैशाख
बाजुरा में मध्यरात को दो बार भूकम्प आया है । बीति रात ११ः५८ बजे ४.९ म्याग्निच्युड का और रात १ः३० बजे ५.९ म्याग्निच्युड का भूकम्प आया है । भूकम्प मापन केन्द्र सुर्खेत के प्राविधिक सहायक राजेश शर्मा ने जानकारी दी है । उनके अनुसार दोनों भूकम्प का केन्द्रविन्दु बाजुरा के दहकोट में था ।
मध्यरात में भूकम्प आने के बाद आने के ही लोग घबड़ा कर घर से बाहर निकल गए थे । भूकम्प का धक्का बाजुरा के साथ ही आसपास के जिलों में भी महसूस किया गया था ।
भूकम्प से होने वाले किसी क्षति को लेकर किसी तरह की कोई खास जानकारी नहीं आई है ।

