आज का मौसम
काठमांडू, १५ वैशाख

अभी देश में पश्चिमी वायु के साथ ही स्थानीय वायु का प्रभाव देखा जा रहा है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार सुदुरपश्चिम, कर्णाली, लुम्बिनी, गण्डकी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से लेकर सामान्यतया बदली छाई रहेगी । बाकी भू–भाग में आँशिक बदली के साथ ही गण्डकी प्रदेश के एक–दो स्थान में मेघगर्ज तथा बिजली चमकने के साथ हल्की तथा क्षणिक बारिश होगी ।
पदन में कोशी, गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से सामान्यतया बदली छाई रहेगी, बांकी भू–भाग में आँशिक बदली से लेकर मौसम सामान्यतया साफ रहेगी ।
सुदूरपश्चिम, कर्णाली और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में तथा देश के बांकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की और क्षणिक बारिश की सम्भावना है । आज रात देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बदली छाई रहेगी बांकी भू–भाग में आँशिक बदली के साथ ही मौसम सामान्यतया साफ रहेगी ।

