राष्ट्रपति ने नियुक्त किया ३ नये मन्त्री, लेकिन शपथ ग्रहण कल
काठमांडू, ३ मई । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने नये तीन मन्त्री नियुक्त किए हैं । नियुक्त होनेवाले नये मन्त्री हैं– धनराज गुरुङ, मोहन बस्नेत और डिगबहादुर लिम्बू । गुरुङ कानून मन्त्री, बस्नेत स्वास्थ्य मन्त्री और लिम्बू युवा तथा खेलकूद मन्त्री में नियुक्त हुए हैं । सभी नये मन्त्री नेपाली कांग्रेस पार्टी से हैं ।
नेपाली कांग्रेस के भीतर जारी आन्तरिक द्वन्द्व तथा भागबण्डा में असहमति होने के कारण इससे पहले हुई मन्त्रिपरिषद् बिस्तार में नेपाली कांग्रेस से सिर्फ पाँच मन्त्रियों को नियुक्ति मिली थी । कांग्रेस को प्राप्त कूल ८ मन्त्रालय अब पूर्ण हो गया है । लेकिन अभी भी कई मन्त्रालय खाली ही है । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी सहित अन्य पार्टी को भी सरकार में लाने की कोशीश में हैं ।
आज नियुक्त तीन नये मन्त्रियों का शपथ ग्रहण कल बिहिबार ३ बजे होनेवाला है ।

