Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति ने आह्वान किया संसद् अधिवेशन

 
रामचन्द्र पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ मई । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने संघीय संसद् का दोनों सदनों का बैठक आह्वान किया है । संघीय संसद् के महासचिव भरतराज गौतम ने एक सूचना जारी करते हुए इसके संबंध में जानकारी दिया है । सूचना अनुसार वैशाख २४ गते अपरान्ह ४ बजे के लिए नयाँ बानेश्वर स्थित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र में दोनों सदन का संयुक्त बैठक के लिए समय तय हुआ है ।
सूचना में कहा गया है कि संविधान की धारा ९३ की उपधारा (१) अनुसार संघीय संसद् का दोनों सदनों का बैठक तय हुआ है । बैठक में सहभागिता के लिए प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीयसभा सदस्यों को आग्रह किया गया है । आज बुधबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने संसद् अधिवेशन आह्वान के लिए राष्ट्रपति समक्ष सिफारिश किया था । पाँच दिन पहले ही संसद् का शीतकालिन सत्र समाप्त हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *