Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा द्वारा बुधवार को मोनिका झा के नेतृत्व मेंप्रभात फेरी निकाली गयी। नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा कार्यालय से निकली प्रभात फेरी जनकपुरधाम के बिभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जानकी मंदिर पहुंची।इस प्रभात फेरी में बरिष्ठ पत्रकार बी.एम.खनाल, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्र, अवधेश कामता, वीरेन्द्र रमण, शैलेन्द्र महतो,किरण कर्ण सहित दो दर्जन से अधिक पत्रकार शामिल हुए।इस दौरान नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष मोनिका झा ने पत्रकारों के हक,हित , सुरक्षा, विना पक्षपात के इमानदारी पूर्वक समाचार प्रेषण सहित कई बातें पत्रकारों के बीच साझा कीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed