Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आम जनता पार्टी का सर्लाही जिला सम्मेलन संपन्न

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। आम जनता पार्टी का प्रथम जिला सम्मेलन वयलवास में बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह के प्रमुख आतिथ्य में संपन्न हुई। सम्मेलन में प्रभु साह ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार का वोलवाला बढ गया है। देश में इमानदारी का ढिंढोरा पीटने वाली पार्टी के बरिष्ठ नेता पैसा के लिए नकली भूटानी शरणार्थी के नाम पर पैसों के लिए नेपाल की प्रतिष्ठा दुनिया में धूमिल की है।आज देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है।किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं। उन्होंने आजपा के कार्यकर्ताओं से पार्टी के संगठन पर बल देने को कहा। सम्मेलन में सांसद प्रत्याशी तथा माओवादी के युवा नेता विंदु साह, ईश्वरीय नगरपालिका के मेयर प्रत्याशी तथा नेपाली कांग्रेस के नेता महेश साह, जसपा का सुरेश यादव,लोसपा का रामवावू साह सहित 250लोगो ने विभिन्न पार्टियों का परित्याग कर आम जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। तुलसी हुमा गाई की अध्यक्षता में संपन्न इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बद्री न्यौपाने ,रीता साह, श्री लाल महासेठ,श्रीचन मुखिया, उपेन्द्र सिंह सहित कई नेताओं ने विचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com