Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड की दूसरी करिश्मा कपूर है ये लड़की..करीना भी बोलेंगी- मेरी बहन ? Video….

 

बॉलीवुड में जब भी 90 के दशक का जिक्र होगा तो करिश्मा कपूर और उनके गानों की चर्चा जरूर होगी. 90 के दशक की इस मशहूर अदाकारा ने अपने अभिनय, डांस और स्टाइल के बल पर खूब सुर्खियां बटोरीं. आज भी उनके फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं और वो उनके लिए आज भी सुपरस्टार हैं. करिश्मा कपूर की एक ऐसी ही फैन हैं, जो काफी कुछ करिश्मा की तरह नजर भी आती हैं. करिश्मा कपूर के इस हमशक्ल के वीडियो को सोशल मीडिया पर देख लोग सच में कंफ्यूज हो रहे हैं.

 

हिना नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. वीडियो में 90 के दौर का करिश्मा कपूर का सुपरहिट गाना चल रहा है और करिश्मा की हमशक्ल उस पर एक्सप्रेशन्स देती नजर आती हैं. आंखों से लेकर बाल और चेहरा इस हमशक्ल की शक्ल सच में करिश्मा कपूर से काफी कुछ मिलती जुलती है. करिश्मा की इस हमशक्ल का नाम हिना है और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तरह के ढेरों वीडियोज आपको मिलेंगे. हिना, करिश्मा की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके हर लुक को कॉपी करने की कोशिश करती है.

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *